आम मत | पटना
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उनकी पार्थिव देह शुक्रवार को दिल्ली से पटना लाई गई। एयरपोर्ट पर पासवान के अंतिम दर्शनों के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
ऐसे में रामविलास पासवान की बेटी और दामाद को बाहर ही रोक दिया गया। इससे पासवान के दामाद अनिल साधु नाराज हो गए। उन्होंने पटना एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने वहां से गुजर रहे डिप्टी सीएम सुशील मोदी के काफिले को भी रोक दिया।
उनकी पार्थिव देह को विधानसभा ले जाया गया। यहां से पार्टी मुख्यालय में समर्थक अंतिम दर्शन कर पाएंगे। पासवान के अंतिम संस्कार में पूरी कैबिनेट की ओर से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ही मौजूर रहेंगे। शनिवार सुबह 10 बजे गंगा किनारे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।