राजनीति खबरेंअंतराष्ट्रीय खबरेंप्रमुख खबरें

नेपालः विवादित नक्शा स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल, सिक्का भी होगा लॉन्च

आम मत | नई दिल्ली

चीन की शह पर नेपाल ने एक बार फिर से हिमाकत दिखाई है। इस बार नेपाल सरकार ने विवादित नक्शे को उच्चतर माध्यमिक पाठ्यक्रम में शामिल किया है। नक्शे में कालापानी को नेपाल ने अपने भूभाग में होने का दावा किया। साथ ही, नेपाल विवादित नक्शे पर 2 रुपए का सिक्का दशहरा पर लॉन्च करने जा रहा है। माना जा रहा है कि नेपाल सरकार के इस कदम से दोनों देशों के संबंधों पर और ज्यादा असर पड़ेगा।

नेपाल के शिक्षा मंत्रालय ने माध्यमिक शिक्षा की नई पुस्तक में संपूर्ण नेपाल का क्षेत्रफल सार्वजनिक किया है। इसमें भी काला पानी, लिपियाधुरा और लिपुलेख को नेपाल का हिस्सा बताया है। शिक्षा, विज्ञान और प्राविधि मंत्री गिरिराज मणि पोखरेल ने ‘नेपाली भूभाग और संपूर्ण सीमा स्वाध्याय सामग्री’ नामक पुस्तक सार्वजनिक की। इसमें नेपाल का कुल क्षेत्रफल एक करोड़ 47 लाख वर्ग किलोमीटर से अधिक बताया गया।

संबंधित स्टोरीज
Disputed Map of Nepal
नेपालः विवादित नक्शा स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल, सिक्का भी होगा लॉन्च 6

वहीं, नेपाल के राष्ट्रीय बैंक को विवादित नक्शा एक और दो रुपए के सिक्कों पर अंकित करने की स्वीकृति भी दी गई है। नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने बताया कि अब तक सिक्कों और नोट पर नेपाल का पुराना नक्शा ही अंकित होता था। नए सिक्कों पर लिपियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख को भी नक्शे में शामिल करने की स्वीकृति राष्ट्रीय बैंक को दी गई है। यह फैसला मंत्री परिषद की बैठक में लिया गया।

और पढ़ें