राजनीति खबरेंक्षेत्रीय खबरें

जिन्हें भारत माता की जय से है दिक्कत, ऐसों को दीजिएगा मुंहतोड़ जवाबः मोदी

आम मत | भागलपुर

बिहार में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो जनसभाएं आयोजित हुई। उन्‍होंने अररिया के फासबिसगंज और सहरसा में जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने वाली है। प्रधानमंत्री ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हें भारत माता की जय, जय श्री राम बोलने वालों से दिक्कत है। अब ऐसे लोग एक साथ आकर वोट मांगने के लिए आए हैं। ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब दीजिएगा।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को जंगलराज के इतिहास वालों से सतर्क रहना है। ये केवल अपने परिवार के लिए जीते हैं। रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश लोकल फॉर लोकल के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के हर जिले में कम से एक एक उत्पाद ऐसा है जो दुनिया में धूम मचा सकता है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने खादी का उदाहरण दिया।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बिहार की नींव पड़ी है। आज बिहार अराजकता और असुरक्षा के अंधकार को पीछे छोड़ चुका है। अ‍ररिया में उनके आने के पहले वहां केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण राज्‍य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे, झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी, बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी, सांसद ललन सिंह आदि वहां पहुंच चुके थे। वहीं, सहरसा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मौजदू थे। इस क्षेत्र में तीसरे चरण में सात नवंबर को मतदान होगा।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button