आम मत | नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्री और लोकतांत्रिक जनता पार्टी (LJ{P) के संस्थापक रामविलास पासवान का गुरुवार को निधन हो गया। रामविलास पासवान लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके बेटे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इसकी पुष्टि की।
चिराग ने ट्वीट किया “पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। Miss you Papa…।” उल्लेखनीय है कि पासवान का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। कुछ समय पहले ही उनका ऑपरेशन भी हुआ था।
पासवान के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शोक जताया। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साथ ही, यह उनके लिए एक निजी क्षति भी है। उन्होंने अपने मित्र, साथी और कुशल राजनीतिज्ञ को खो दिया।
इसी तरह, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी रामविलास पासवान के निधन संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया। उनकी गणना सर्वाधिक सक्रिय और सबसे लंबे समय तक जनसेवा करने वाले राजनेताओं में की जाती थी।