राजनीति खबरेंप्रमुख खबरेंराष्ट्रीय खबरें

कांग्रेस में बड़े बदलावः गुलाम नबी से महासचिव पद छीन सुरजेवाला को दिया

आम मत | नई दिल्ली

कांग्रेस में चिट्ठी विवाद के बाद शुक्रवार को संगठनात्मक तौर पर बड़ा फेरबदल हुआ। इस बदलाव में गुलाम नबी आजाद से राष्ट्रीय महासचिव का पद छीन लिया गया। वहीं, रणदीप सिंह सुरजेवाला को कांग्रेस अध्यक्ष की 6 सदस्यीय विशेष सलाहकार समिति का हिस्सा बनाया गया।

साथ ही, सुरजेवाला को कांग्रेस महासचिव भी बनाया गया। रणदीप सुरजेवाला को संगठन में कर्नाटक का प्रभारी भी बनाया गया है। दूसरी ओर, मधुसूदन मिस्त्री को चुनाव समिति का अध्यक्ष और प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया।

संबंधित स्टोरीज

इन्हें भी दिए गए अहम पदभार

शुक्रवार को हुए संगठनात्मक बदलाव में मुकुल वासनिक को मध्यप्रदेश, हरीश रावत को पंजाब, हरीश रावत को पंजाब की, ओमान चांडी को आंध्र प्रदेश की, तारीक अनवर को केरल और लक्षद्वीप की, जितेंद्र सिंह को असम की, अजय माकन को राजस्थान, जितिन प्रसाद को पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का प्रभारी नियुक्त किया गया। इसी तरह, पवन कुमार बंसल सचिव प्रभारी प्रशासन और मनकीम टैगोर तेलंगाना के प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया।

इन्हें किया नजरअंदाज

कांग्रेस में हुए इस फेरबदल में कई बड़े नामों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। इनमें राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कपिल सिब्बल, शशि थरूर, मनीष तिवारी के नाम प्रमुख हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) आने वाले दिनों में सचिन पायलट पर फैसला ले सकती है।

और पढ़ें