आम मत | गुवाहाटी
असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की तबीयत शनिवार को और ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने कहा कि गोगोई के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। उनकी हालत बिगड़ती जा रही है।
अगले 48-72 घंटे उनके लिए काफी अहम हैं। गोगोई की तबीयत पर डॉक्टरों की टीम नजर बनाए हुए है। उल्लेखनीय है कि गोगोई हाल ही में कोरोना से उबरे थे। ठीक होने के बाद 2 नवंबर को फिर से तबीयत खराब होने पर उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। गोगोई वर्ष 2001 से 2016 तक लगातार तीन बार असम के मुख्यमंत्री रहे थे।