अंतराष्ट्रीय खबरें

कुत्ते से इतना प्रेम, सोने की मूर्ति बनवा कर शहर में लगवाई

आम मत | अश्गाबात

हर नेता अपने जीते जी अपनी एक मूर्ति लगी हुई देखने की लालसा जरूर रखता है। ऐसा सिर्फ भारत में ही नहीं है, बल्कि विदेशों में भी है। क्या आपने कभी सुना है कि कोई शासक अपने पसंदीदा जानवर की मूर्ति लगवाए। नहीं ना, लेकिन ऐसा एक मामला सामने आया है, तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात में।

मामले के अनुसार, तुर्कमेनिस्तान के शासक ने अपने पसंदीदा कुत्ते की करीब 50 फुट ऊंची मूर्ति बनवाई है। इतना ही नहीं इस मूर्ति को अश्गाबात के नए इलाके में स्थापित किया गया है। 2007 से देश की सत्ता पर काबिज गुरबांगुली बेर्दयमुखमेदोव ने अलबी प्रजाति के इस कुत्ते की विशाल मूर्ति का अनावरण किया। वहां की सरकार के मुताबिक यह मूर्ति कांसे की बनाई गई है और इस पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई गई है। मूर्ति की ऊंचाई 20 फिट है।

उल्लेखनीय है कि कुत्ते की इस प्रजाति को वहां लोग खूब पसंद करते है। इस नस्ल के कुत्ते वहीं पैदा होते हैं इसलिए उन्हें तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रीय पहचान से भी जोड़ कर देखा जाता है। तुर्कमेनिस्तान की सरकार ने कुत्ते के लिए खजाना खोल दिया, जबकि देश के लोग गरीबी में जीवन जीने के लिए मजबूर हैं।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button