अंतराष्ट्रीय खबरें

गलत इंजेक्शन से पैदा हुई बेटी, दंपती को 74 करोड़ का मिला मुआवजा

आम मत | न्यूयॉर्क

अमेरिका की कोर्ट ने बच्ची के पैदा होने पर एक परिवार को 74 करोड़ रुपए राशि दिए जाने का फैसला सुनाया। परिवार को यह राशि स्थानीय अस्पताल द्वारा दी जाएगी। मामले के अनुसार, सिएटल निवासी एक महिला बर्थ कंट्रोल इंजेक्शन लगवाने के लिए एक सामुदायिक अस्पताल गई थी। यहां उन्हें नर्स ने फ्लू का इंजेक्शन लगा दिया।

इसके बाद महिला ने विकलांग बच्ची को जन्म दिया। इस पर दंपती ने कोर्ट में अस्पताल प्रशासन पर केस किया। इसमें सिएटल कोर्ट ने बच्ची के लिए 55 करोड़ और दंपती की क्षतिपूर्ति के लिए 18 करोड़ रुपए दिए जाने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि यह रुपए बच्ची के इलाज, पढ़ाई और अन्य खर्चों के लिए दिए जा रहे हैं।

संबंधित स्टोरीज

रिपोर्ट के अनुसार, येसेनिआ पचेको नामक महिला मां नहीं बनना चाहती थी। इसलिए वह अस्पताल में बर्थ कंट्रोल इंजेक्शन लगवाने गई थी। नर्स के गलत इंजेक्शन लगा देने के कारण वह प्रेग्नेंट हो गई। यह सारा घटनाक्रम सरकारी अस्पताल में हुआ था। ऐसे में गलती संघीय सरकार की मानी गई। हालांकि, दंपती को इसके लिए 5 साल लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी।

येसेनिआ रिफ्यूजी के तौर पर 16 साल की उम्र में अमेरिका आई थी। घटना के वक्त वह दो बच्चों की मां थी और परिवार बढ़ाना नहीं चाहती थी। नर्स ने पचेको का चार्ट देखे बिना ही फ्लू की वैक्सीन दे दी थी।

और पढ़ें