अपराधअंतराष्ट्रीय खबरें

यमनः नई कैबिनेट मंत्रियों के फ्लाइट के पास विस्फोट, 22 लोगों की मौत

आम मत | साना

अरब देश यमन के अदन एयरपोर्ट पर बुधवार को बड़ा धमाका हुआ। धमाके से तुरंत पहले देश की नई कैबिनेट के मंत्रियों को लेकर एक फ्लाइट लैंड हुई थी। विमान के उतरते ही उसके पास यह धमाका हुआ। इस दौरान फायरिंग की आवाज भी सुनी गई। विमान में यमन के प्रधानमंत्री मीन अब्दुल मलिक सईद अपनी कैबिनेट के साथ मौजूद थे। ब्लास्ट में 22 लोगों के मारे जाने की खबर हैं। हालांकि, आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।

यमनः नई कैबिनेट मंत्रियों के फ्लाइट के पास विस्फोट, 22 लोगों की मौत | yemen
यमनः नई कैबिनेट मंत्रियों के फ्लाइट के पास विस्फोट, 22 लोगों की मौत 6

रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में प्रधानमंत्री मीन अब्दुल मलिक सईद भी मौजूद थे। किसी मंत्री के घायल होने की सूचना नहीं है। विमान में कितने मंत्री थे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। सऊदी मीडिया के मुताबिक, प्रधानमंत्री समेत सभी मंत्रियों को सुरक्षित प्रेसिडेंशियल पैलेस पहुंचा दिया गया। यमन के इनफॉर्मेशन मिनिस्टर मोमार अल इरयानी ने हमले के पीछे हूथी विद्रोहियों का हाथ होने का शक जताया है।

संबंधित स्टोरीज

और पढ़ें