अपराधप्रमुख खबरें

7 साल बाद जेल से बाहर आया नारायण साईं, मां की तबीयत खराब होने के कारण मिली फरलो

आम मत | सूरत

यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा आसाराम का बेटा नारायण साईं 7 साल बाद जेल से बाहर आया। वह गुजरात के सूरत स्थित लाजपोर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। बाहर आते ही पुलिस उसे लेकर अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई। गुजरात हाईकोर्ट ने मां की तबीयत ठीक न होने की वजह से नारायण साईं की 14 दिन की फरलो मंजूर की है।

हार्टअटैक के कारण नारायण की मां का दिल महज 40 फीसदी ही काम कर रहा है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने नारायण को 14 दिन की फरलो मंजूर की। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में नारायण साईं पर दो साधिकाओं ने बलात्कार का केस दर्ज कराया था। इस मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

क्या होता है फरलो

फरलो एक डच शब्द है। इसके तहत कैदी को अपनी सामाजिक या व्यक्तिगत जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए कुछ दिन के लिए रिहा किया जाता है। इसे कैदी के सुधार से जोड़कर भी देखा जाता है। तकनीकी तौर पर फरलो कैदी का मूलभूत अधिकार माना जाता है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button
“आज की 10 बड़ी खबर | 18 सितंबर 2024” साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? साप्ताहिक राशिफल मेष राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? 9 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 8 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 7 दिसंबर 2023: 12 राशियों के लिए राशिफल: क्या हैं खास आज आपके लिए?