अपराधप्रमुख खबरें

सुशांत केसः सही तरीके से प्रिजर्व नहीं किया था विसरा, जांच में आ रही मुश्किलें

आम मत | नई दिल्ली

सुशांत सिंह मामले में नया मोड़ आया है। न्यूज एजेंसी INS ने सूत्रों के हवाले से खबर दी कि सुशांत का विसरा सही तरीके से प्रिजर्व नहीं किया गया था। खबर की मानें तो ऐसा लग रहा है कि मुंबई पुलिस या फिर सुशांत की ऑटोप्सी करने वाले कूपर अस्पताल के मेडिकल बोर्ड ने गंभीर लापरवाही बरती थी।

विसरा की जांच से सुशांत की मौत की सही वजह का खुलासा हो सकता है। एम्स की फोरेंसिक टीम को जो विसरा मिला वह मात्रा में काफी कम और विकृत है। इससे मौत के कारण पता करने में काफी परेशानी हो रही है।

हालांकि, एम्स की टीम अगले सप्ताह सुशांत की मौत पर रिपोर्ट सौंपेगी। मुंबई के कूपर अस्पताल के 5 डॉक्टर्स के बोर्ड ने 15 जून को सुशांत की ऑटोप्सी की थी। मेडिकल बोर्ड ने फांसी लगाने से सुशांत की मौत होना बताया था। कूपर अस्पताल की टीम ने सुशांत का विसरा एक बॉटल में प्रिजर्व कर मुंबई पुलिस को सौंपा था। विसरा में मृतक के लिवर, पैंक्रियाज और आंत जैसे अंगों के इंटरनल पार्ट्स होते हैं।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button
“आज की 10 बड़ी खबर | 18 सितंबर 2024” साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? साप्ताहिक राशिफल मेष राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? 9 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 8 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 7 दिसंबर 2023: 12 राशियों के लिए राशिफल: क्या हैं खास आज आपके लिए?