अपराधप्रमुख खबरें

एम्स की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा- सुशांत को नहीं दिया गया था जहर

आम मत | मुंबई | नई दिल्ली

सुशांत सिंह मामले में एम्स के पैनल ने सीबीआई को रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत के विसरा में जहर नहीं पाया गया। एम्स के डॉक्टरों को सुशांत के शरीर में जहर नहीं मिला। एम्स की टीम ने कूपर अस्पताल के डॉक्टरों को भी क्लीनचिट नहीं दी है। कूपर अस्पताल अभी भी सवालों के घेरे में है।

एम्स की रिपोर्ट ये इशारा करती है कि कूपर अस्पताल द्वारा सुशांत मामले में लापरवाही बरती गई। मालूम हो, कूपर अस्पताल के डॉक्टर्स ने सुशांत की ऑटोप्सी की थी। जिसपर सवाल उठे थे। सुशांत के गले के निशान पर रिपोर्ट में कुछ भी नहीं बताया गया था। सुशांत की मौत की टाइमिंग भी नहीं बताई गई।

उल्लेखनीय है कि सुशांत के परिवार की ओर से रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को जहर देने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, एम्स की रिपोर्ट से साफ हो गया है कि सुशांत को किसी भी तरह का जहर नहीं दिया गया था।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button
“आज की 10 बड़ी खबर | 18 सितंबर 2024” साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? साप्ताहिक राशिफल मेष राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? 9 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 8 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 7 दिसंबर 2023: 12 राशियों के लिए राशिफल: क्या हैं खास आज आपके लिए?