अपराधप्रमुख खबरें

शिमलाः मणिपुर और नगालैंड के पूर्व राज्यपाल अश्विनी कुमार ने किया सुसाइड

आम मत | शिमला

मणिपुर और नगालैंड के पूर्व राज्यपाल अश्विनी कुमार ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित घर पर सुसाइड किया। हिमाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक अश्विनी कुमार के फिलहाल आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय थाना छोटा शिमला की पुलिस SHO की अगुवाई में छानबीन कर रही है। अश्विनी कुमार 69 साल के थे।

जानकारी के मुताबिक घटना की IGMC के डॉक्टर्स और पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई।मामले की जांच चल रही है। अश्विनी कुमार अगस्त 2008 से नवंबर 2010 तक सीबीआई के निदेशक भी रहे थे। वे हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक भी रह चुके हैं।

संबंधित स्टोरीज

और पढ़ें