अंतराष्ट्रीय खबरेंएंटरटेनमेंट

इस डर के कारण फिर से जापान की राजकुमारी ने टाली अपनी शादी

आम मत | टोक्यो

जापान की राजकुमारी ने अपनी शादी एक बार फिर से टाल दी है। अपने शाही स्टेट्स को खो देने के कारण राजकुमारी माको कई बार अपनी शादी टाल चुकी हैं। जापान के शाही परिवार की परंपरा के अनुसार, अगर शाही परिवार की कोई भी महिला आम व्यक्ति से शादी करती है तो उसे अपना शाही स्टेट्स त्यागना पड़ता है। उसे मिलने वाली शाही सुविधाएं उससे छीन ली जाती है।

इसी डर के चलते राजकुमारी माको ने अपनी शादी एक बार फिर से टाल दी। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2017 में भी अपनी शादी टाल दी थी और आगे पढ़ने के लिए ब्रिटेन चली गई थी। 28 वर्षीय राजकुमारी के बॉयफ्रेंड का नाम कई कोमुरो है। वह समुद्र तटों पर पर्यटन बढ़ाने का काम करता है।

इस डर के कारण फिर से जापान की राजकुमारी ने टाली अपनी शादी | princess mako 1
इस डर के कारण फिर से जापान की राजकुमारी ने टाली अपनी शादी 7

उल्लेखनीय है कि शाही परिवार में अंतिम बार राजकुमारी की पदवी प्रिंसेज माको की बुआ से छीनी गई थी। वर्ष 2005 में एक अधिकारी से विवाह करने के कारण नियमानुसार ऐसा किया गया था।

इसे भी पढ़ें:
Show More

Related Articles

Back to top button