अंतराष्ट्रीय खबरेंविशेष

मुकेश अंबानी विश्व के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति, वॉरेन बफे को पीछे छोड़ा

आम मत | नई दिल्ली

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दुनिया के 10 अमीरों की सूची में आठवें सबसे अमीर शख्स बन गए। ब्लूमबर्ग बिलेनियर रैंकिंग (Bloomberg Billionaires) के अनुसार, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 68.3 अरब डॉलर हो गई है। उन्होंन इंवेस्टर वॉरेन बफे (Warren Buffett) को पीछे छोड़ दिया। विश्व के पहले दस अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी इकलौते एशियाई (Asian) हैं। अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स भी हैं। वॉरेन बफे द्वारा 2.9 अरब डॉलर दान करने के बाद मुकेश उनसे आगे निकल गए। बफे 2006 में बर्कशायर हैथवे इंक के 37 अरब डॉलर से भी ज्यादा के शेयर दान किए थे। वहीं, बर्कशायर हैथवे के शेयर का प्रदर्शन हाल में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इस लिस्ट में पहले स्थान पर इस बार भी ई-कॉमर्स (E commerce) कंपनी अमेजॉन (Amazon) के मालिक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) हैं। दूसरे पायदान पर माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के मालिक बिल गेट्स (Bill Gates) हैं। टॉप 20 अमीरों में जैक मा (Jack Ma) दूसरे एशियाई के तौर पर मौजूद हैं।

मुकेश अंबानी विश्व के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति, वॉरेन बफे को पीछे छोड़ा | rich people 2
मुकेश अंबानी विश्व के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति, वॉरेन बफे को पीछे छोड़ा 6

ब्लूमबर्ग की दुनिया के टॉप 20 अमीरों की लिस्ट

  1. जेफ बेजोस- अमेजॉन- 188 अरब डॉलर
  2. बिल गेट्स- माइक्रोसॉफ्ट- 115 अरब डॉलर
  3. बेर्नार्ड अरनॉल्ट-लुई विटन मोएत हेनेसी- 92.8 अरब डॉलर
  4. मार्क जकरबर्ग- फेसबुक – 92.7 अरब डॉलर
  5. स्टीव बॉलमेर- माइक्रोसॉफ्ट- 77 अरब डॉलर
  6. लैरी पेज- अल्फाबेट आईएनसी- 71.7 अरब डॉलर
  7. सर्जी ब्रिन- अल्फाबेट आईएनसी- 69.5 अरब डॉलर
  8. मुकेश अंबानी- रिलायंस इंडस्ट्रीज- 68.3 अरब डॉलर
  9. वॉरेन बफे- बर्कशायर हैथवे इंक- 67.9 अरब डॉलर
  10. लैरी एलिसन- ऑरेकल कॉरपोरेशन- 65.8 अरब डॉलर
  11. फ्रेंकोइस बेटेनकोर्ट- लोरियल- 64.6 अरब डॉलर
  12. एलन आर. मस्क- टेस्ला मोटर्स- 64.4 अरब डॉलर
  13. मैकेंजी बेजोस- जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी- 62.9 अरब डॉलर
  14. रोब वॉल्टन- वॉल्टमार्ट- 56.8 अरब डॉलर
  15. जिम वॉल्टन- अर्वेस्ट बैंक ग्रुप- 56.8 अरब डॉलर
  16. पॉनी मा- टेंसेंट होल्डिंग्स- 56.2 अरब डॉलर
  17. एलिस वॉल्टन- वॉल्टमार्ट- 56 अरब डॉलर
  18. एमासिओ ऑरटेगा- इंडिटेक्स- 55.4 अरब डॉलर
  19. जैक मा- अलीबाबा- 52.5 अरब डॉलर
  20. जुलिया फ्लेशर कोच- कोच इंडस्ट्रीज- 51 अरब डॉलर

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button