अपराधएंटरटेनमेंटविशेष

भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट भी बरामद

आम मत | मुंबई

कोरोना के कारण लॉकडाउन (#LockDown) के दौर में कई कलाकार खुदकुशी कर चुके हैं। इसी कड़ी में अब भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक (#AnupamaPathak) ने सुसाइड (#Suicide) कर लिया। जानकारी के अनुसार, उन्होंने मुंबई के दहिसर स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या जान दे दी।

भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट भी बरामद | anupama

सुसाइड से एक दिन पहले वह फेसबुक लाइव (FacebookLive) के जरिए फैंस से रूबरू हुई थी। अनुपमा ने फेसबुक लाइव के जरिए किसी पर भरोसा नहीं करने के लिए कहा था। अनुपमा के फ्लैट से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें उन्होंने सुसाइड के दो कारण बताए हैं।

सुसाइड नोट के अनुसार, उन्होंने एक दोस्त के कहने पर मलाड की विसडम प्रोड्यूसर कंपनी में 10 हजार रुपए का निवेश किया था। दिसंबर 2019 में कंपनी को यह पैसा लौटाना था। कंपनी ने पैसा लौटाने से इनकार कर दिया।।

साथ ही, उन्होंने सुसाइ़ड नोट में बताया कि किस तरह मनीष झा ने लॉकडाउन में उनसे उनका टू व्हीलर ले लिया था। बाद में इसे वापस करने से इनकार कर दिया। अनुपमा की आखिरी फेसबुक पोस्ट में उन्होंने रात के ठीक 12 बजे बाय बाय और गुड नाइट लिखा है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button