प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय खबरेंविशेष

कोझिकोडःरनवे पर फिसला एयर इंडिया का प्लेन फिसला, 15 लोगों की मौत

आम मत | कोझिकोड

केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान बड़े हादसे का शिकार हो गया। दुबई से कालीकट आ रहा एयर इंडिया का AXB1344 बोइंग 737 विमान लैंडिंग के दौरान कोझिकोड हवाईअड्डे के रनवे पर फिसल गया। हादसे में अब तक दोनों पायलटों सहित 15 लोगों की मौत हो चुकी है। बचाव कार्य अभी भी जारी है।

इससे विमान दो हिस्सों में टूट गया। विमान में दुबई से 195 लोग सवार हुए थे। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि, हताहतों की संख्या फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। अभी तक विमान के पायलट की ही मौत की खबर सामने आ पाई है। बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम कोझिकोड रवाना हो चुकी है। मल्लापुरम से एनडीआरएफ टीम भेजी गई है।

हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर (0565463903, 0543090572, 0543090572, 0543090575) भी जारी किए गए हैं। विमान में 189 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। विमान वंदे भारत मिशन के तहत यात्रियों को दुबई से भारत ला रहा था। हादसे पर पीएम मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन से जानकारी ली है। वहीं, ट्वीट कर संवेदना भी व्यक्त की। पीएम के अतिरिक्त राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई दिग्गज लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त की।
खबर में लगातार अपडेट हो रहा है…

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button