विशेषप्रमुख खबरें

सेलेब्रिटीज के फैंस हैं तो पढ़ें ये खबर, बड़ी परेशानी के नहीं होंगे शिकार

आम मत | नई दिल्ली

सर्च इंजन गूगल पर आप कई सेलेब्रिटीज को ढूंढते होंगे। उनके बारे में जानकारी रखने के लिए या उनकी फोटो डाउनलोड करने के लिए भी आप गूगल की मदद लेते होंगे। अब ऐसा थोड़ा संभल कर कीजिएगा, क्योंकि कई बॉलीवुड स्टार ऐसे भी हैं, जिन्हें सर्च करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ सेलेब्स को इंटरनेट पर सर्च करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। ये लिस्ट अमेरिका की साइबर सिक्योरिटी कंपनी McAfee की ओर Most Dangerous Celebrity से जारी की गई है।

तबु

सेलेब्रिटीज के फैंस हैं तो पढ़ें ये खबर, बड़ी परेशानी के नहीं होंगे शिकार | Tabu
सेलेब्रिटीज के फैंस हैं तो पढ़ें ये खबर, बड़ी परेशानी के नहीं होंगे शिकार 21

इस लिस्ट में पहले पायदान पर अगर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं तो दूसरे स्थान पर बॉलीवुड स्टार तबु हैं। यानी तबु के बारे में गूगल पर सर्च करने से आपको बचना होगा। अगर आप सावधानी नहीं रखेंगे तो ऐसी वेबसाइट्स पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको जाना ही नहीं था।

तापसी पन्नू

सेलेब्रिटीज के फैंस हैं तो पढ़ें ये खबर, बड़ी परेशानी के नहीं होंगे शिकार | Taapsee Pannu
सेलेब्रिटीज के फैंस हैं तो पढ़ें ये खबर, बड़ी परेशानी के नहीं होंगे शिकार 22

इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर पिंक, बेबी, थप्पड़, नाम शबाना जैसी एक से बढ़कर एक महिला केंद्रित बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी का जौहर दिखा चुकी तापसी पन्नू हैं। अपनी अदाकारी से उन्होंने बहुत ही कम समय में आपनी अलग पहचान बना ली है। ऐसे में इनके बार में भी सर्च करते समय थोड़ी सावधानी बरतें।

अनुष्का शर्मा

सेलेब्रिटीज के फैंस हैं तो पढ़ें ये खबर, बड़ी परेशानी के नहीं होंगे शिकार | Anushka Sharma
सेलेब्रिटीज के फैंस हैं तो पढ़ें ये खबर, बड़ी परेशानी के नहीं होंगे शिकार 23

इस सूची में चौथा नाम बेहद जाना पहचाना है। यह कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा हैं। कुछ समय पहले अनुष्का ने प्रेग्नेंट होने की सूचना दी थी। ऐसे में अगर आप इनके बारे में गूगल पर सर्च करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा सतर्क होकर करें।

सोनाक्षी सिन्हा

सेलेब्रिटीज के फैंस हैं तो पढ़ें ये खबर, बड़ी परेशानी के नहीं होंगे शिकार | Sonakshi
सेलेब्रिटीज के फैंस हैं तो पढ़ें ये खबर, बड़ी परेशानी के नहीं होंगे शिकार 24

इस लिस्ट में 5वें पायदान पर हैं सोनाक्षी सिन्हा। सलमान खान स्टारर दबंग से अपने करिअर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी की अलग ही फैन फॉलोइंग हैं। इस लिस्ट में सोनाक्षी का आना यह दर्शाता है कि लोग उनके बारे में गूगल पर काफी कुछ सर्च करते हैं। अगर आप सोनाक्षी के दीवाने हैं तो थोड़ा संभल जाएं।

सारा अली खान

सेलेब्रिटीज के फैंस हैं तो पढ़ें ये खबर, बड़ी परेशानी के नहीं होंगे शिकार | sara Ali Khan
सेलेब्रिटीज के फैंस हैं तो पढ़ें ये खबर, बड़ी परेशानी के नहीं होंगे शिकार 25

McAfee ने सारा अली खान को इस लिस्ट में सातवें पायदान पर रखा है। यूं तो सारा ने अभी ज्यादा फिल्में नहीं की है, लेकिन सुशांत सिंह केस में आए ड्रग एंगल में सारा का नाम भी सामने आया था। इसके बाद से उनके बारे में काफी सर्च किया जा रहा है। ऐसे में इससे बचना ही बेहतर होगा।

इन्हें ढूंढने पर वायरस अटैक का हो सकते हैं शिकार

होता ये है कि जब भी आप इन सेलेब्स को सर्च करने की कोशिश करते हैं, तो इंटरनेट के जरिए आप Malware साइट्स पर डायरेक्ट कर दिए जाते हैं। इस वजह से आपका डाटा भी खतरे में आ जाता है और आपने सिस्टम में भी कई तरह के वायरस आ सकते हैं। इसलिए लिस्ट में सामने आए इन सेलेब्स से इंटरनेट पर सामाजिक दूरी बनाना जरूरी हो गया है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button
“आज की 10 बड़ी खबर | 18 सितंबर 2024” साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? साप्ताहिक राशिफल मेष राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? 9 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 8 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 7 दिसंबर 2023: 12 राशियों के लिए राशिफल: क्या हैं खास आज आपके लिए?