अपराधएंटरटेनमेंट

सुशांत केसः रिया-महेश भट्ट की चैट से खुलासा, रिया ने खुद तोड़ा था रिश्ता

आम मत | मुंबई

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। मामले में रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की वॉट्सऐप चैट सामने आई है। इस चैट में रिया ने महेश भट्ट से सुशांत के साथ रिलेशनशिप पर बातचीत सामने आई है।

चैट के अनुसार, खुद रिया ने ही सुशांत से ही रिश्ता तोड़ा था। हालांकि, अभी तक यही कहा जा रहा था कि 8 जून को रिया ने सुशांत के कहने पर ही उनका घर छोड़ा था। रिया ने अपने बयानों में अभी तक यही कहा था कि वे ऐसा करने से खुश नहीं थी। सुशांत की बहन मीतू का आना कारण बताया जा रहा था।

यह भी पढ़ेंः कंपनी सेक्रेटरी के CSEET प्रवेश पत्र जारी, 29 अगस्त को होगा एग्जाम

रिया ने लिखा-आपसे हुई लास्ट बातचीत ने मेरी आंखें खोल दी

अब रिया चक्रवर्ती की लीक वॉट्सऐप चैट से पता चलता है कि वे सुशांत के साथ खुश नहीं थी। उन्होंने खुद सुशांत को छोड़ा था। सुशांत के घर से निकलने के बाद रिया ने महेश भट्ट को वॉट्सऐप मैसेज लिखा था, इसमें रिया ने लिखा था- आयशा आगे बढ़ गई है सर। भारी दिल और शांति के साथ। आपसे हुई आखिरी बातचीत ने मेरी आंखें खोल दी। आप मेरे एंजेल हैं। आप तब भी थे और आज भी हैं। इस मैसेज पर महेश भट्ट का रिप्लाई हैरानी भरा था। भट्ट ने लिखा- अब पीछे मुड़कर मत देखना। अपने पिता को मेरा प्यार देना। अब वे काफी खुश होंगे।

इसी तरह, एक मैसेज में रिया ने लिखा कि आपने फिर मुझे आजाद किया है। आप मेरे लिए भगवान की तरह हैं। वहीं, महेश ने उन्हें बेटी समान बताते हुए उनकी तारीफ की और लिखा कि वे इतनी हिम्मत दिखाने पर उनकी तारीफ करते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत केस की हर अपडेट के लिए सब्सक्राइ करें
आम मत

[newsletter_form type=”minimal” lists=”undefined” button_color=”undefined”]
इसे भी पढ़ें:

इसे भी पढ़ें:
Show More

Related Articles

Back to top button