अपराधराष्ट्रीय खबरें

ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के पीछे पंजाबी एक्टर दीप सिद्धु का नाम आया सामने, भाजपा से है जुड़ा

आम मत | नई दिल्ली

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के पीछे पंजाबी एक्टर और सिंगर दीप सिद्धु का नाम सामने आ रहा है। किसान नेताओं का आरोप है कि दीप सिद्धु ने प्रदर्शनकारियों को हिंसा के लिए भड़काया। किसान यूनियन में से एक भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि दीप ही प्रदर्शनकारियों को लाल किला तक ले गया। किसान वहां जाने के कभी भी पक्षधर नहीं थे। गुरनाम सिंह चढूनी के अलावा स्वराज पार्टी के योगेंद्र यादव ने भी दीप सिद्धू पर आरोप लगाए।

यादव ने कहा कि दीप कई दिनों से आंदोलन को भड़काने की कोशिश कर रहा था। वो बीजेपी से जुड़ा हुआ है। योगेंद्र यादव ने कहा कि दीप भाजपा सांसद सन्नी देओल का चुनाव मे एजेंट रह चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इसकी कई तस्वीरें भी हैं। दिल्ली पुलिस को हमने इसके बारे में कई बार बताया था, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसकी तस्वीरें सामने आने के बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं किया गया।

योगेंद्र यादव ने कहा कि ऐसे में लगता है दिल्ली हिंसा के पीछे कोई साजिश है। कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने भी दावा किया कि दीप ने ही लाल किला पर झंडा फहराया था। वह प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का सदस्य है। घटना के बाद दीप सिद्धू ने फेसबुक लाइव करते हुए दावा किया हमने लाल किले पर सिर्फ निशान साहिब ही फहराया और विरोध करना तो हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। हमने तिरंगे को नहीं हटाया था।

Show More

Related Articles

Back to top button