अपराधप्रमुख खबरें

सुशांत की बहन मीतू के खिलाफ FIR रद्द, प्रियंका पर चलेगी जांच, रिया ने दर्ज कराई थी शिकायत

आम मत | मुंबई

सुशांत सिंह मामले में रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका लगा। रिया की ओर से सुशांत की बहनों मीतू और प्रियंका सिंह के खिलाफ फर्जी प्रिसक्रिप्शन को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। इस पर हाइकोर्ट ने मीतू के खिलाफ FIR रद्द कर दी, वहीं, प्रियंका के खिलाफ जांच चलाई जाएगी।

रिया ने शिकायत में दावा किया था कि डॉ. तरुण कुमार ने सुशांत की जांच किए बिना सिर्फ प्रियंका के कहने डिप्रेशन की दवाएं लिख दी थीं। यह कानून के खिलाफ है। रिया ने यह भी कहा कि प्रिस्क्रिप्शन दिल्ली की OPD का है, जबकि सुशांत उस दिन मुंबई में मौजूद थे। रिया ने अपनी FIR में यह भी कहा था कि 8 जून 2020 की सुबह जब वे सुशांत के घर में थीं, तब सुशांत लगातार किसी से फोन पर चैट कर रहे थे।

जब उन्होंने इस बारे में सुशांत से पूछा, तो सुशांत ने अपनी बहन से फोन पर हो रही चैट दिखाई। उनकी बहन प्रियंका दिल्ली में बैठे-बैठे अपनी तरफ से सुशांत को साइकोट्रोपिक ड्रग लेने की सलाह दे रही थीं। वो भी किसी ऐसे डॉक्टर के हवाले से, जिसने सुशांत को मरीज के तौर पर कभी देखा ही नहीं था। वहीं, सुशांत की बहन प्रियंका ने ‌वकील माधव थोराट के जरिए दाखिल की गई अर्जी में दावा किया कि सुशांत के लिए दवाएं डॉक्टर ने ही लिखी थीं। उन्होंने कोई जुर्म नहीं किया है।

Show More

Related Articles

Back to top button