अपराधएंटरटेनमेंट

कॉमेडी क्वीन भारती और उनके पति हर्ष को ड्रग्स केस में मिली सशर्त जमानत

आम मत | मुंबई

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किए गए भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को सोमवार को जमानत मिल गई। भारती-हर्ष को मजिस्ट्रेट कोर्ट से सशर्त और 15-15 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत मिली। इससे पहले, भारती-हर्ष की याचिका पर सोमवार को सुनवाई होनी थी। मामले में पब्लिक प्रोसिक्यूटर की अनुपस्थिति के कारण सुनवाई नहीं हो पाई।

भारती-हर्ष के वकील द्वारा विशेष अनुरोध पर सुनवाई की गई और सशर्त जमानत दी गई। उल्लेखनीय है कि एनसीबी ने एक गिरफ्तार ड्रग पैडलर के बयान पर शनिवार को भारती-हर्ष के घर और ऑफिस पर रेड डाली थी। दोनों स्थानों से एनसीबी को 86.9 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। इसके बाद दोनों को एनसीबी ऑफिस ले जाया गया। शनिवार शाम को भारती की गिरफ्तारी दिखा दी गई। वहीं, हर्ष से 15 घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी दर्शाई गई।

दोनों ने कबूला कि वे गांजा का सेवन करते हैं। रविवार को एनसीबी ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। भारती कल्याण जेल तो हर्ष को तलोजा जेल भेजा गया।

इसे भी पढ़ें:
Show More

Related Articles

Back to top button