कोरोना अपडेटक्षेत्रीय खबरें

दिल्लीः डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कोरोना के साथ डेंगू, मैक्स अस्पताल में भर्ती

आम मत | नई दिल्ली

दिल्ली के डिप्टी मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कोरोना संक्रमण के साथ ही अब डेंगू से भी पीड़ित हो गए। कोरोना के कारण राजधानी के एनएनजेपी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। वहीं, अब सिसोदिया को मैक्स अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है। डिप्टी सीएम सिसोदिया 14 सितंबर को संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया था।

सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उन्हें लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। अब उन्हें डेंगू की भी पुष्टि हो चुकी है। लगातार प्लेटलेट्स गिरने के कारण सेहत और ज्यादा खराब हो गई है। इसके चलते उन्हें साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया। यहां डॉक्टर्स की टीम निगरानी में रखकर मनीष सिसोदिया का इलाज करेंगे।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button
“आज की 10 बड़ी खबर | 18 सितंबर 2024” साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? साप्ताहिक राशिफल मेष राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? 9 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 8 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 7 दिसंबर 2023: 12 राशियों के लिए राशिफल: क्या हैं खास आज आपके लिए?