आम मत | नई दिल्ली
कोरोना की वैक्सीन को लेकर दुनियाभर से सकारात्मक खबरें सुनने को मिल रही है। इसी कड़ी में अमेरिका में 11 दिसंबर से वैक्सीनेशन का काम शुरू हो जाएगा। वहीं, दिसंबर में ही यूके और जर्मनी में भी वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के अनुसार, भारत में टीकाकरण का काम मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। अगले वर्ष सितंबर तक 25-30 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन की भी उम्मीद है।
ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका ने बताया कि यूके और ब्राजील में किए परीक्षणों में वैक्सीन असरदार पाई गई। आधी डोज दिए जाने पर वैक्सीन 90% तक इफेक्टिव मिली। दूसरे महीने में फुल डोज दिए जाने पर 62% असरदार देखी गई। इसके एक महीने बाद दो फुल डोज देने पर वैक्सीन का असर 70% देखा गया। ये वैक्सीन पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया बना रहा है।
इधर, अमेरिका में कोरोना वैक्सीन टास्क के मुखिया ने एक इंटरव्यू में कहा कि 11 दिसंबर को पहले व्यक्ति को वैक्सीन दी जाएगी। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन जैसे ही वैक्सीन लगाने की मंजूरी देता है। इसे लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। 10 दिसंबर को एफडीए की बैठक होगी।
जनवरी से स्पेन में होगा वैक्सीनेशन, 13 हजार पॉइंट बनाए
इसी तरह, स्पेन में जनवरी से वैक्सीनेशन का काम शुरू होगा। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि देश में वैक्सीनेशन का काम जनवरी में शुरू हो जाएगा। तीन महीने में देशभर में इसकी डोज मुहैया करा दी जाएगी। देश में वैक्सीनेशन के कुल 13 हजार पॉइंट बनाए गए हैं।
जर्मनी ने दिए 30 लाख वैक्सीन सिक्योर करने के ऑर्डर
इसी तरह, जर्मनी ने भी वैक्सीनेशन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। दिसंबर के मध्य तक सारे वैक्सीनेशन पॉइंट शुरू हो जाएंगे। जर्मनी ने 30 लाख वैक्सीन सिक्योर करने के पहले ही आदेश दिए हुए हैं।