चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग….कर हर मैदान फतेह

Successful Landing of Chandrayan 3

– विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा हुआ विकासशील भारत

– चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उपग्रह लैंड करवाने वाला भारत पहला देश

आम मत | जयपुर। महज 615 करोड़ रुपए का बजट और चंद्रयान-3 (Chandrayan 3) की सफलतापूर्वक लैंडिग चांद पर होना भारत ही नहीं उन सभी देशों के लिए सम्मान और गर्व की बात है, जो विश्व के पटल पर एक अलग छाप छोडऩे के लिए जी-जान से जुटे हैं। उन सभी विकसित देशों के सामने भारत जैसे एक विकासशील देश के उपग्रह चंद्रयान-3 का चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करवाना एक सुखद अनुभूति है।

इसी कारण से पाकिस्तानी मीडिया ने भी इसे अपने अखबारों के पहले पेज पर स्थान दिया है। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने लिखा है ‘भारत के ऐतिहासिक और कम बजट वाले चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लैंडिंग।’

Chandrayan 3 Mission: India Become First Country who landed on south Pole of Moon

भारत से पहले चंद्रमा पर सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन के उपग्रह ही पहुंचे है। हालांकि, ये सभी चंद्रमा के उत्तरी ध्रुव पर उतरे हैं, जबकि भारत दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग कराने वाला पहला देश है। चंद्रयान-३ की लैंडिंग से कुछ समय पहले ही रूस का लूना-25 क्रैश हुआ था। ऐसे में सभी को चंद्रयान-3 के सफल होने पर संदेह हो गया था, लेकिन सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग ने इस संदेह की सभी दीवारों को ध्वस्त कर दिया।

भारत की अंतरिक्ष संस्था इसरो के वैज्ञानिकों ने एक बार फिर से यह साबित करके दिखा दिया कि अगर दिल में जुनून और जज्बा हो तो चांद फतेह करना भी बड़ी बात नहीं है।

नवीनतम जानकारी और ख़बरों के लिये पढ़ते रहिए हिंदी दैनिक समाचार पत्र आम मत (AAMMAT.In)

सभी ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग....कर हर मैदान फतेह | google news follow aammat india

Follow: Facebook | YouTube | E-Paper

Exit mobile version