सिटी, तालियों और नारेबाजी से जयपुराइट्स ने किया जवान का स्वागत

– सुबह ६ बजे का शो भी ८० फीसदी रहा भरा

– तकरीबन सभी मल्टीप्लेक्स में १०-१२ शो रखे गए

Film Review By पुलकित शर्मा जयपुर। शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म जवान (Shahrukh Khan Latest Movie Jawan) गुरुवार को रिलीज हो गई। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध निर्देशक एटली (Director ATLEE) द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म के प्रति लोगों का जुनून देखने को ही बना। पठान की अपार सफलता से शाहरुख खान के फैंस इस फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड इसी कारण फिल्म के नॉर्मल शोज की जगह सुबह जल्दी का शो रखना पड़ा। जयपुर के तकरीबन सभी सिनेमाघरों में इसे प्रदर्शित किया गया है और तकरीबन सभी मल्टीप्लेक्स इसके १०-१२ शोज रखे गए हैं।

अधिकांश मल्टीप्लेक्स में फिल्म के सभी शोज हाउसफुल हो चुके हैं। जवाहर सर्किल (जयपुर) स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाइज में सुबह ६ बजे का शो भी तकरीबन हाउसफुल ही रहा। ४७८ सीटों की क्षमता वाले एंटरटेनमेंट पैराडाइज की स्क्रीन-१ के करीबन ८० फीसदी सीटें भरी हुई थी। लोगों ने थिएटर के अंदर जहां, जवान का तालियों, सीटी और डांस करके स्वागत किया तो वहीं, अगले शो के लिए आने वाली भीड़ भी इससे पीछे नहीं रही।

शाहरुख के फैंस मास्क, बैनर और पटाखे लेकर सिनेमाहॉल पहुंचे और जमकर फिल्म के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सिनेमाहॉल के परिसर में घुसे। एक के पीछे एक करीब ५-६ गाडिय़ों के काफिले में लगभग ४०-५० से ज्यादा समर्थकों ने जो समां बांधा तो सडक़ से जाता हर व्यक्ति उन्हें एक बार रूक कर देखने के लिए मजबूर हो गया था। फिल्म ३२ साल बाद जवान ने रचा इतिहास आज रिलीज हुई जवान (Jawan Movie) ने ३२ साल बाद इतिहास को दोहरा दिया। जवान वह दूसरी फिल्म बनी, जिसका फस्र्ट डे फस्र्ट शो सुबह ६ बजे रखा गया।

इससे पहले १९९१ में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, गोविंदा स्टारर हम का भी पहले दिन पहला शो सुबह ६ बजे रखा गया था। हालांकि, तब और अब में सबसे बड़ा अंतर स्क्रीन्स से जुड़ा है। उस समय सिंगल स्क्रीन होने के कारण दर्शकों की भारी डिमांड को देखते हुए ऐसा करना पड़ता था, लेकिन वर्तमान में मल्टीप्लेक्स के इस दौर में अधिकांशत: ऐसा नहीं होता है। इसके बावजूद फिल्म का पहले दिन का पहला शो सुबह ६ बजे रखना इस फिल्म के प्रति लोगों के क्रेज को स्पष्ट दर्शाता है।

जवान (Jawan Movie) राजस्थान में १५० स्क्रीन्स पर प्रदर्शित की गई है। फिरोज खान की फिल्म के बाद गदर-२ के लिए राउंड द क्लॉक चले शोज फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल के अनुसार, गदर-२ की धूम के कारण कई सिनेमाघरों में इसके शोज राउंड द क्लॉक चलाने पड़े थे। ऐसा तकरीबन ४०-४२ साल बाद हुआ था। गदर-२ से पहले फिरोज खान की एक फिल्म के लिए इतना क्रेज देखने को मिला कि जयपुर में शोज राउंड द क्लॉक रखने पड़े थे। हो सकता है कि वही क्रेज एक जवान के लिए भी देखने को मिले और इसके शोज भी राउंड द क्लॉक चलाने पड़े।

कहानी… JAWAN Movie

काली गायकवाड़ (विजय सेतुपति) दुनिया का चौथे नंबर का आम्र्स डीलर है। उसकी बेटी आलिया (अश्लेषा ठाकुर) जिस मेट्रो से एग्जाम देने जा रही होती है। उसे कुछ लोग हाइजैक कर लेते हैं। इनमें ६ लड़कियां और एक पुरुष शामिल था। मामले की नजाकत समझते हुए केस की बागडोर नर्मदा राय (नयनतारा) को दी जाती है।

हाइजैकर्स उससे मंत्री को बुलाने के लिए कहते हैं। मंत्री के सामने वे ४० हजार करोड़ रुपए की मांग करते हैं जिसे देने में पहले तो वह आनाकानी करता है, लेकिन जब काली मंत्री को फोन करके खुद रकम देने की बात कहता है तो मंत्री इसे देने के लिए हां भर देता है। जैसे ही हाइजैकर्स के अकाउंट में पैसा आता है, वे उसे अन्य अकाउंट्स में ट्रांसफर करने लगते हैं।

नर्मदा अपने अधिनस्थ से जब ट्रांजेक्शन रोकने के लिए कहती है तो वह उसे बताता है कि अमाउंट ७ लाख बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर किया गया है। ये सभी अकाउंट मजबूर और गरीब किसानों के थे, जब फोर्स आरोपियों को पकडऩे के लिए जाती है तो वे उन्हें चकमा देकर फरार हो जाते हैं। पुरुष बदमाश जाने से पहले आलिया से कहता है कि वह अपने पिता को उसका नाम जरूर बताए…विक्रम राठौड़ (शाहरुख खान)।

आलिया पिता को जब यह नाम बताती है तो वह चौंक सा जाता है। दूसरी ओर, फरार होने के बाद ये सभी आरोपी जेल पहुंच जाते हैं, क्योंकि सभी ६ लड़कियां कैदी होती हैं। वहीं, विक्रम राठौड़ जिसका असली नाम आजाद है वह उस जेल का जेलर होता है। यहीं से सारा खेल शुरू होता है।

Star Cast: Jawan Movie

नवीनतम जानकारी और ख़बरों के लिये पढ़ते रहिए हिंदी दैनिक समाचार पत्र आम मत (AAMMAT.In)

सभी ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें
Follow Us: Facebook | YouTube | Twitter
सिटी, तालियों और नारेबाजी से जयपुराइट्स ने किया जवान का स्वागत | google news follow aammat india
Exit mobile version