श्रमिकों और स्ट्रीट वैंडर्स के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक सम्बल योजना-2023 की शुरुआत

आम मत | जयपुर,। मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक सम्बल योजना-2023: प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के निर्माण श्रमिक कल्याण कोष के तहत पंजीकृत सक्रिय श्रमिकों एवं चिन्हित स्ट्रीट वैंडर्स को अस्पताल में भर्ती होने के दौरान राहत पहुंचाने के लिए राज्य की गहलोत सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 

Rajasthan News: मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक सम्बल योजना-2023 की शुरुआत

अब पंजीकृत श्रमिक व चिन्हित स्ट्रीट वैंडर्स और उनके परिवार के 25 से 60 वर्ष के सदस्य (पंजीकृत सक्रिय श्रमिक) को अस्पताल में भर्ती के दौरान अधिकतम 7 दिन की आर्थिक सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक सम्बल योजना-2023 के प्रारूप को सहमति प्रदान की है। 

श्रमिकों और स्ट्रीट वैंडर्स के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक सम्बल योजना-2023 की शुरुआत

योजना के तहत भर्ती के समय दैनिक मजदूरी समाप्त होने की स्थिति में श्रमिक के खाते में ऑटो डीबीटी से भर्ती की अवधि या 7 दिवस (जो भी कम हो) के लिए प्रतिदिन 200 रुपए की सहायता पहुंचाई जाएगी। यह सहायता लाभार्थी के स्वयं या परिवार के सदस्य के अस्पताल में न्यूनतम 24 घंटे भर्ती होने की स्थिति में मिलेगी।

श्रमिक की अस्पताल में मृत्यु होने की स्थिति में भी योजना के तहत सहायता प्राप्त की जा सकेगी।

राजस्थान इस प्रकार की सुविधा और सहायता राशि देने वाला पहला राज्य बन गया हैं।

नवीनतम जानकारी और ख़बरों के लिये पढ़ते रहिए हिंदी दैनिक समाचार पत्र आम मत (AAMMAT.In)

सभी ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें
Follow Us: Facebook | YouTube | Twitter
Exit mobile version