Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

राजस्थानः सियासी संग्राम पर कांग्रेस का स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी अभियान

CM Gehlot & Governer Kalraj Mishra

आम मत | जयपुर

राजस्थान में सियासी संग्राम लगातार जारी है। रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 31 जुलाई को विधानसभा सत्र बुलाने के लिए राज्यपाल को संशोधित प्रस्ताव दिया है। यह 7 दिन के नोटिस के साथ भेजा गया है। सूत्रों की मानें तो प्रस्ताव में फ्लोर टेस्ट का कोई जिक्र नहीं है। इधर, कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी अभियान छेड़ा है।

दूसरी ओर, कांग्रेस सोमवार को राजस्थान में लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन करेगी। स्पीकअप फॉर डेमोक्रेसी अभियान के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की है।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1287240140142678016?s=20

वीडियो में कहा गया है कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। राजस्थान में सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। ऐसा ही उन्होंने मध्यप्रदेश में किया। हम राजस्थान विधानसभा का सत्र बुलाने की मांग करते हैं। कांग्रेस नेता अजय माकन ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जनता से पांच सवाल पूछे

कांग्रेस के जनता से पांच सवाल

Exit mobile version