Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

अब भारतीय विदेश मंत्री के विवादित बोल, गौतम बुद्ध को बताया भारतीय

अब भारतीय विदेश मंत्री के विवादित बोल, गौतम बुद्ध को बताया भारतीय | oli shankar

आम मत | नई दिल्ली

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के श्रीराम पर दिए विवादित बयान के बाद अब भारत के विदेश मंत्री ने भी विवादित बयान दे डाला। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि बुद्ध भारत में पैदा हुए थे, वे भारतीय थे।

जयशंकर के इस बयान पर नेपाल ने आपत्ति जताई है। नेपाल ने अपने बयान में कहा है कि यह सच है कि बौद्ध धर्म नेपाल के बाद दुनिया के अन्य हिस्सों में फैल गया। मामला संदेह और विवाद से परे है और इस तरह बहस का विषय नहीं हो सकता।

पूरा अंतरराष्ट्रीय समुदाय इससे अवगत है। नेपाल की आपत्ति के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने रुख स्पष्ट किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि इसमें संदेह नहीं है कि गौतम बुद्ध लुम्बिनी में पैदा हुए थे, जो नेपाल में है। हालांकि, बुद्ध साझा विरासत हैं।

उल्लेखनीय है कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने श्रीराम को नेपाली बताया था। साथ ही, भारत की अयोध्या को भी नकली बताया था। इस पर काफी विवाद उत्पन्न भी हुआ था। नेपाल के लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन भी किया था।

Exit mobile version