Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

शीर्ष कोर्टः बिहार सरकार का रिया पर सुशांत के रुपए हड़पने का आरोप

Sushant Rhea

आम मत | नई दिल्ली

सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में बिहार सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया। इसमें रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए गए। बिहार सरकार ने कहा कि रिया ने सुशांत की संपत्ति और रुपए हड़पने की कोशिश की।

राज्य सरकार ने कहा कि सुशांत को कोई मानसिक बीमारी नहीं थी। रिया ने उनकी बीमारी की झूठी तस्वीर बनाई। उन्हें दवा का ओवरडोज दिया। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस से सहयोग नहीं मिला।

यह भी पढ़ेंः सुशांत मामले में लॉ स्टूडेंट की याचिका, शीर्ष कोर्ट बोला- तुम कौन हो?

सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में केस दर्ज कराया था, जिसके बाद बिहार पुलिस जांच करने मुंबई गई थी। रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों का सुशांत के संपर्क में आने का मकसद सिर्फ उनके पैसे हड़पना था। वहीं, रिया चक्रवर्ती की पटना से मुंबई केस ट्रांसफर करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 11 अगस्त को सुनवाई करेगा।

बीएमसी ने पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को छोड़ा

दूसरी ओर, बीएमसी ने बिहार के पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को शुक्रवार को क्वारंटाइन से छोड़ दिया। बिहार पुलिस भी पटना लौट चुकी है। बिहार पुलिस अब सीबीआई को अब तक के सभी सबूत सौंपेगी।

Exit mobile version