Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

यूपीः कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान को हुआ कोरोना

यूपीः कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान को हुआ कोरोना | Chetan

आम मत | लखनऊ

उत्तरप्रदेश सरकार में होमगार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। सिविल अस्पताल में की गई उनकी जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक हैं। अब उनके परिवार के लोगों का भी सैंपल लिया जाएगा।

इससे पहले यूपी सरकार के दो और मंत्री कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह भी संक्रमित हो चुके हैं। उनके अलावा सपा नेता सुनील कुमार साजन और केजीएमयू के तीन डॉक्टर भी संक्रमित मिले।

उल्लेखनीय है कि यूपी में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए योगी सरकार ने एक बार फिर से लॉकडाउन लागू किया। शुक्रवार रात 10 बजे से लागू हुआ लॉकडाउन 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक रहेगा। शुक्रवार को सूबे में कोरोना के रिकॉर्ड 1347 नए केस सामने आए थे। जबकि 27 लोगों की मौत हुई। राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 889 हो गई है। यूपी में कोरोना के 11024 एक्टिव केस हैं।

Exit mobile version