Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में बोले पीएम मोदी- कोरोना काल में भारत ने दिखाई अपनी क्षमताएं

Corona

आम मत | नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन की शुरुआत करते हुए पीएम ने कहा कि भारतीय हर मुश्किल का डटकर मुकाबला करते हैं। भारतीयों ने कोरोना जैसे मुश्किल दौर में जो सेवाभाव दिखाया, उस पर गर्व होता है। आज टी से लेकर टेक्सटाइल और थैरेपी तक दुनिया में भारत के प्रयासों की गूंज है। उन्होंने कहा कि दशकों तक ये नरेटिव भी चला कि भारत अशिक्षित है। आज स्पेस के क्षेत्र में हमने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। महामारी के दौरान भारत ने अपनी क्षमताएं दिखा दी हैं। जिस तरह देश दुनिया में खड़ा हुआ, उसकी मिसाल नहीं हैं।

पीपीई किट, टेस्टिंग किट भारत बाहर से मंगाता था, आज हम इसे एक्सपोर्ट कर रहे हैं। हमारे यहां कोरोना का फैटेलिटी रेट सबसे कम है। हम दो-दो वैक्सीन ला रहे हैं। दुनिया आज भारत की वैक्सीन का इंतजार नहीं कर रही, उनकी हमारे वैक्सीनेशन प्रोग्राम पर भी नजर है। आप जहां भी गए, भारतीयता को साथ लेकर गए। आप भारतीयता से लोगों को जगाते रहे। फूड, फैशन, फैमिली वैल्यू का प्रसार किया।

मेरा मानना है कि भारत का कल्चर दुनिया में लोकप्रिय हुआ जो मैगजीन से ज्यादा आपके व्यवहार से संभव हुआ। भारत ने कभी दुनिया में कुछ थोपने की कुछ कोशिश की है और ना ही ऐसा सोचा। आज जब भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तो इसमें आपका रोल भी अहम है। जब आप मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स यूज करेंगे तो आपके आसपास के लोगों में भी इन प्रोडक्ट्स पर विश्वास बढ़ेगा।

भारत से बढ़ रहा है जुड़ाव

‘दुनियाभर के लोगों ने ‘भारत को जानिए’ ट्वीट कॉम्पिटीशन में हिस्सा लिया है। ये बताता है कि भारत से जुड़ाव बढ़ रहा है। कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेने वालों से मैं अपील करता हूं कि अगले बार और लोगों को जोड़ें। भारत में कभी पढ़ाई करने वाले भी इससे जुड़ें। भारत को जानने के लिए टेक्नोलॉजी ड्रिवन बहुत जरूरी है। विदेश में बसे भारत के लोगों ने जिस तरह अपना कर्तव्य निभाया, वो काबिले तारीफ है।’

Contributor
Do you like आममत न्यूज़ डेस्क's articles? Follow on social!
Exit mobile version