Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

LIVE: किसानों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति, बुराड़ी के निरंकारी मैदान में कर सकेंगे प्रदर्शन

LIVE: किसानों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति, बुराड़ी के निरंकारी मैदान में कर सकेंगे प्रदर्शन | farmer

आम मत | नई दिल्ली

केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में मार्च निकाल रहे किसानों को पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रवेश की इजाजत दे दी। उन्हें बुराड़ी स्थित निरंकारी मैदान में प्रदर्शन की इजाजत दी गई। हालांकि, किसान इस दौरान दिल्ली के किसी ओर इलाके में नहीं जा सकेंगे। साथ ही इस दौरान पुलिस किसानों के साथ ही रहेगी।

इससे पहले, सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने तीन लेयर में बैरिकेडिंग कर रखी थी। सबसे आगे कंटीले तार थे। फिर ट्रकों को बैरिकेड की तरह लगाया गया। आखिर में वॉटर कैनन तैनात थी। इतने इंतजाम भी किसानों को नहीं रोक पाए। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से दिल्ली बॉर्डर तक तीन राज्यों की पुलिस ने 8 बार बड़ी नाकेबंदी कर किसानों को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसान हर बार ट्रैक्टर के सहारे आगे बढ़ते गए।

दूसरी ओर, दिल्ली सरकार ने पुलिस की दिल्ली के 9 स्टेडियम को अस्थाई जेलों में तब्दील करने मांग खारिज कर दी। दिल्ली के गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने बयान जारी करते हुए कहा कि किसानों की मांगें जायज है। केंद्र सरकर को किसानों मांगें तुरंत माननी चाहिए। किसानों को जेल में डालना इसका समाधान नहीं है। इनका आंदोलन बिलकुल अहिंसक है।

अहिंसक तरीके से आंदोलन करना हर भारतीय का संवैधानिक अधिकार है। उसके लिए उन्हें जेल में नहीं डाला जा सकता। इसलिए स्टेडियम को जेल बनाने की दिल्ली पुलिस की इस अर्जी को दिल्ली सरकार खारिज करती है।

Contributor
Do you like आममत न्यूज़ डेस्क's articles? Follow on social!
Exit mobile version