Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

ब्रह्मोस ने अरब महासागर में लगाया सटीक निशाना, दूसरा परीक्षण सफल

ब्रह्मोस ने अरब महासागर में लगाया सटीक निशाना, दूसरा परीक्षण सफल | brahmos misile

आम मत | चेन्नई

भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का दो सप्ताह में रविवार को दूसरी बार परीक्षण हुआ। ब्रह्मोस ने परीक्षण का एक और स्तर पार कर लिया। चेन्नई में स्टील्थ डेस्ट्रॉयर जहाज (इसे दुश्मन का रडार नहीं पकड़ सकता) आईएनएस चेन्नई से रविवार को इसे फायर किया गया। इसने इस टेस्ट फायर में अरब महासागर में एक टारगेट पर सटीक निशाना लगाया।

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने इसकी जानकारी दी। यह मिसाइल ध्वनि की रफ्तार से तीन गुना तेजी से वार कर सकती है। इसकी रफ्तार करीब 3457 किमी प्रति घंटे है। यह 400 किमी की रेंज तक निशाना लगा सकती है। सुपरसोनिक क्रूज ब्रह्मोस मिसाइल को जमीन, जहाज और फाइटर जेट से दागा जा सकता है।

मिसाइल के पहले एक्सटेंडेड वर्जन का परीक्षण 11 मार्च 2017 को किया गया था। ब्रह्मोस का नाम दो नदियों के नाम से लिया गया है, इसमें भारत की ब्रह्मपुत्र नदी का ‘ब्रह्म’ और रूस की मोस्क्वा नदी से ‘मोस’ लिया गया है।

Contributor
Do you like आममत न्यूज़ डेस्क's articles? Follow on social!
Exit mobile version