Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

इस वित्त वर्ष में जीडीपी विकास दर शून्य के करीब रहेगीः वित्त मंत्री

दुनिया में निवेश का हॉटस्पॉट बन सकता है भारतः सीतारमण

आम मत | नई दिल्ली

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में जीडीपी की विकास दर में गिरावट होगी या फिर शून्य के करीब रहेगी। सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि अर्थव्यवस्था में अब सुधार के संकेत दिखने लगे हैं। सीतारमण ने कहा कि 2020-21 की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में 23.9 फीसदी की जबरदस्त गिरावट आई है, जिससे पूरे वित्त वर्ष के दौरान GDP की वृद्धि दर नकारात्मक या शून्य के करीब रहेगी।

उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान होने वाली खरीदारी से भारतीय अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलने की पूरी उम्मीद है। फिलहाल सरकार का जोर सार्वजनिक खर्च के जरिये आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने पर है।

सेरा वीक के भारत ऊर्जा मंच को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन लगाया था, क्योंकि लोगों के जीवन को बचाना ज्यादा जरूरी था। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की वजह से ही सरकार महामारी से निपटने के लिए तैयारियां कर सकी।

Contributor
Do you like आममत न्यूज़ डेस्क's articles? Follow on social!
Exit mobile version