Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

सुपरस्टार रजनीकांत अस्पताल में भर्ती, हैदराबाद में कर रहे थे फिल्म की शूटिंग

सुपरस्टार रजनीकांत अस्पताल में भर्ती, हैदराबाद में कर रहे थे फिल्म की शूटिंग | Rajnikanth

आम मत | हैदराबाद

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्नाते फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें ब्लड प्रेशर की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। रजनीकांत को लेकर हैदराबाद के अपोलो अस्पताल से बयान जारी किया गया है। उसमें रजनी की हेल्थ अपडेट दी गई। डॉक्टर्स के मुताबिक रजनी के ब्लड प्रेशर में भारी दिक्कत हो रही है। उन्हें अस्पताल से छोड़ने से पहले गंभीरता से मॉनिटर किया जाएगा।

रजनीकांत का कोरोना टेस्ट आया था निगेटिव

रजनीकांत को शुक्रवार 25 दिसम्बर सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे पिछले 10 दिनों से हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उनकी फिल्म के सेट पर कुछ लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। रजनीकांत का कोरोना टेस्ट 22 दिसम्बर को हुआ था, जो निगेटिव आया था। तब से उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था और उनका ठीक से ध्यान रखा जा रहा था।

उनके अंदर कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे लेकिन उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ और घट रहा था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना जरूरी था। जब तक उनका ब्लड प्रेशर ठीक नहीं होता और वह घर जाने के लिए ठीक नहीं हो जाए तब तक उन्हें अच्छे से मॉनिटर किया जाएगा। ब्लड प्रेशर और थकान के अलावा उन्हें कोई लक्षण नहीं है और वह स्वस्थ हैं।

Contributor
Exit mobile version