Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

Pushpa 2 Trailer: इस बार फ्लावर नहीं फायर है पुष्पा, टीजर में रोंगटे खड़े कर देने वाले लुक में नजर आए अल्लू अर्जुन

Pushpa Movie Trailer, Pushpa Movie Part 2 Trailer, Allu Arjun Movie, South Movie, Latest News in Hindi, AAMMAT NEWS INDIA, Pushpa 2 Trailer

आम मत | जयपुर

Pushpa 2 Trailer Review: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पैन इंडिया फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म को सभी भाषाओं में दर्शकों ने पसंद किया। फिल्म के पहले पार्ट के सुपरहिट होते ही मेकर्स ने इसके दूसरे भाग की घोषणा कर दी थी। वहीं, खबर थी कि अल्लू अर्जुन के जन्मदिन यानी आठ अप्रैल को फिल्म का टीजर वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

अल्लू अर्जुन और सुकुमार की बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ (Pushpa The Rule Part 2) का टीजर ‘पुष्पा कहां है?’ के टाइटल के साथ शुरू हुआ है। वीडियो की शुरुआत में दिखाया गया है कि जगह-जगह पुष्पा की खोज की जा रही है। टीजर में ‘पुष्पा द रूल’ की कहानी का नया रूप देखने को मिला। फिल्म की कहानी पहले भाग से भी ज्यादा रोमांचित होगी।

वीडियो में दिखाया गया है कि पुष्पा तिरुपति जेल से फरार हो गया है और पुलिस उसे ढूंढने के लिए जी-जान एक कर रही है। वीडियो में अल्लू अर्जुन की पहली झलक भी देखने को मिली है, जो काफी दमदार है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। तीन मिनट 14 सेकंड के इस टीचर के रिलीज होते ही कुछ ही देर में इसे लाखों व्यूज मिल गए हैं। दिसंबर 2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा द राइज’ का क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिला था। अब ‘पुष्पा द रूल’ (Pushpa the Rule) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Pushpa Movie Trailer, Pushpa Movie Part 2 Trailer, Allu Arjun Movie, South Movie, Pushpa 2 Trailer, Pushpa 2 Poster,
Pushpa 2 Trailer: इस बार फ्लावर नहीं फायर है पुष्पा, टीजर में रोंगटे खड़े कर देने वाले लुक में नजर आए अल्लू अर्जुन 4

Pushpa 2 Trailer: सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन ऐसे किरदार में नजर आए थे, जो निडर हैं और लाल चंदन की तस्करी करते हैं। इसी के जरिए वह धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हैं। अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से पहले ही ‘पुष्पा 2’ का टीजर जारी कर अभिनेता के फैंस को सरप्राइज दिया गया है। बड़े पैमाने पर पुलिस पुष्पा की तलाश कर रही है। वहीं, पुष्पा के लिए जनसमर्थन को भी दिखाया गया है।

फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ फहद फासिल, रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Where is Pushpa? | Pushpa 2 Trailer – The Rule (Watch Video)

Where is Pushpa? | Pushpa 2 - The Rule 🔥 | Hindi | Allu Arjun | Sukumar | Rashmika | Fahadh Faasil
Pushpa Movie Part 2 Trailer

गोलियों से घायल पुष्पा हुआ जेल से फरार…टीवी पर चल रही इस न्यूज के बैकग्राउंड वॉइस के साथ शुरू होता है पुष्पा- द रूल का टे्रलर। 3 मिनट 15 सेकंड के इस ट्रेलर के पहले दो मिनट पुष्पा से जुड़ी खबरों, उसके बाद हुए दंगों और पुष्पा के बारे में लोगों की राय को लिए होता है। ट्रेलर में एक नेता एक चैनल पर डिबेट में यह कहता है कि 8 गोली लगने के बाद कोई इंसान जिंदा नहीं रह सकता है। पुष्पा को ढूंढऩे के लिए एक सर्च टीम जंगलों में जाती है, जहां उन्हें खून से लथपथ एक शर्ट मिलती है, जिसमें 8 गोलियों के निशान होते हैं, लेकिन सर्च पार्टी को पुष्पा नहीं मिलता है।

इस खबर के टीवी और अखबारों की सुर्खियां बनते ही दंगों का दौर शुरू हो जाता है। टे्रलर के दो मिनट होने पर टीवी पर एक खबर दिखाई जाती है, जिसमें कहा जा रहा है कि जंगल में शेरों की सॢवलांस के लिए लगाए कैमरे की एक फुटेज अब हम आपको दिखाने जा रहे हैं।

इस फुटेज में एक टाइगर आता दिखाई देता है और किसी को देख कर वह पीछे हट जाता है और एक व्यक्ति दिखाई देता है, तभी एक बुजुर्ग कहता है कि कौन है रे ये, ठीक से दिखाई नहीं दे रहा? इस सवाल पर बैकग्राउंड में एक डायलॉग चलता है कि अगर जंगल में कोई जानवर दो कदम पीछे लेता है तो समझो शेर आया है, लेकिन शेर ही जब दो कदम पीछे ले तो समझो पुष्पा आया है। इसी डायलॉग के एंड होने पर शॉल ओढ़े पुष्पा दाढ़ी को रगड़ता दिखाई देता है।

इस खबर से लोगों मेें खुशी की लहर छा जाती है और सब जश्न मनाने लगते हैं। अगले फ्रेम में पुष्पा को एक थाने में कुर्सी पर बैठा दिखाया जाता है और वह कहता है अब रूल पुष्पा का। इसके बाद आतिशबाजी दिखाई जाती है और एंड में अल्लू अर्जुन को बर्थडे विश किया गया है। तीन मिनट 15 सेकंड के इस ट्रेलर का बैकग्राउंड स्कोर काफी शानदार रहा।

पूरे ट्रेलर में सिर्फ एक बार पुष्पा की आवाज सुनने को मिली, लेकिन यह काफी सुकूनदायक रही। अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर इस ट्रेलर को रिलीज किया गया है और पुष्पा-2 की वेट कर रहे फैंस के दिलों में इस ट्रेलर और ज्यादा खलबली मचा दी होगी। पुष्पा एक ट्रायलॉजी और रूल के बाद तीसरा पार्ट भी आएगा।

Pushpa 2 Poster Released | Pushpa The Rule

Pushpa Movie Trailer, Pushpa Movie Part 2 Trailer, Allu Arjun Movie, South Movie, Pushpa 2 Trailer
Pushpa 2 Trailer: इस बार फ्लावर नहीं फायर है पुष्पा, टीजर में रोंगटे खड़े कर देने वाले लुक में नजर आए अल्लू अर्जुन 5

पहले पार्ट में पुष्पा का राइज दिखाया गया। दूसरे में उसका रूल दिखाया जाएगा और शायद तीसरे में उसके पीछे केजीएफ के रॉकी की ही तरह देश की आर्मी को पड़ा दिखाया जा सकता है। कुल मिलाकर पुष्पा-द रूल (Pushpa the Rule) का ट्रेलर काफी सिंपल सोबर है। शुरुआत में यह ऐसा लगा, जैसे किसी फिल्म की स्टाॢटंग हो, लेकिन बाद में सब स्पष्ट हो गया। सुकुमार निर्देशित फिल्म के ट्रेलर को 5 में से साढ़े 3 से 4 स्टार आराम से दिए जा सकते हैं।

[penci_related_posts dis_pview=”no” dis_pdate=”no” title=”Related Posts” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” withids=”” displayby=”cat” orderby=”rand”]

अब देखना यह है कि क्या फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म पुष्पा-द राइज (Pushpa the Rise) की ही तरह या उससे अधिक इस फिल्म को पसंद किया जाएगा? क्या इसकी भव्यता पहली फिल्म की ही तरह होगी? और इस बार दर्शकों को क्या सरप्राइज फिल्म में देखने को मिलेगा। इन सभी सवालों के जवाब फिल्म की रिलीज के बाद ही मिल पाएंगे। अभी के लिए अल्लू अर्जुन, डायरेक्टर सुकुमार और टीम को सिर्फ बेस्ट विशेज ही दी जा सकती है। इस ट्रेलर ने यह साबित कर ही दिया कि फ्लावर नहीं फायर है मैं।


नवीनतम जानकारी और ख़बरों के लिये पढ़ते रहिए हिंदी दैनिक समाचार पत्र आम मत (AAMMAT.In)

सभी ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

Follow Us: Facebook | YouTube | Twitter
Contributor
Exit mobile version