Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

सपना चौधरी ने बेबी बॉय को दिया जन्म, पति वीर साहू ने की पुष्टि

Sapna Chaudhary

आम मत | गुरुग्राम

जानी मानी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी मां बन गई है। इसकी पुष्टि उनके पति और एक्टर, राइटर, सिंगर वीर साहू ने फेसबुक लाइव के जरिए की। वीर साहू ने बताया कि सपना ने पुत्र को जन्म दिया है। दोनों स्वस्थ हैं। हालांकि, सपना चौधरी ने अपनी शादी और प्रेग्नेंसी की खबरों को अब तक छुपाए रखा था।

हालांकि, मीडिया में सपना के वीर के साथ रिलेशन और शादी की खबरें तो थी, लेकिन सपना की ओर से कभी इसकी पुष्टि नहीं की गई थी। ऐसे में सपना के फैंस के लिए मां बनने की खबर शॉकिंग हो सकती है। सपना और वीर के पैरेंट्स बनने पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

हिसार के जाट परिवार से ताल्लुक रखने वाले वीर ने सपना से इसी वर्ष जनवरी में शादी की थी। वीर के परिवार में किसी की मौत के कारण शादी के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी गई थी। नए मेहमान के आने से दोनों परिवार काफी खुश हैं।

Contributor
Exit mobile version