Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

दिसंबर में जैद दरबार से शादी करेंगी गौहर खान, दो दिन चलेगा लेविश कार्यक्रम

दिसंबर में जैद दरबार से शादी करेंगी गौहर खान, दो दिन चलेगा लेविश कार्यक्रम | Gauhar Zaid

आम मत | मुंबई

एक्ट्रेस गौहर खान जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वे संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे और कोरियोग्राफर जैद से शादी करने वाली हैं। इस खबर की खुद इस्माइल दरबार पुष्टि की। इस्माइल दरबार ने बताया कि उनके बेटे जैद जल्द गौहर खान से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस्माइल दरबार ने बताया था कि जैद ने खुद अपनी मां को अगस्त में गौहर के बारे में बताया है। दोनों के रिश्ते से घरवालों को कोई आपत्ति नहीं थी।

इस्माइल ने कहा था, अगर जैद और गौहर शादी करना चाहते हैं तो हम क्यों उन्हें आशीर्वाद नहीं देंगे। दोनों समझदार हैं और अपने फैसले खुद ले सकते हैं। सूत्रों ने पुष्टि की कि दोनों दिसंबर में शादी करेंगे। शादी मुंबई में ही होने वाली है, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

शादी की रस्में दो दिन तक होंगी, जिन्हें काफी लैविश बनाने की प्लानिंग है। पिछले कई महीनों से दोनों के रिलेशन को लेकर खबरें आ रही थी। उल्लेखनीय है कि गौहर बिग बॉस के साथ प्रतिभागी कुशाल टंडन के साथ भी रिलेशन में रह चुकी हैं और कई बार दोनों की शादी की अफवाहें भी उड़ी थी।

Contributor
Exit mobile version