Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

दादा-दादी बने मुकेश और नीता अंबानी, पुत्रवधु श्लोका ने दिया बेटे को जन्म

दादा-दादी बने मुकेश और नीता अंबानी, पुत्रवधु श्लोका ने दिया बेटे को जन्म | akash and Shloka ambani

आम मत | मुंबई

विश्व में सबसे अमीर लोगों सूची में टॉप 10 में शामिल भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी गुरुवार को दादा बन गए। उनके बड़े बेटे आकाश की पत्नी श्लोका ने गुरुवार को बेटे को जन्म दिया। आकाश-श्लोका की शादी पिछले साल 9 मार्च को हुई थी। उनकी शादी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी थी। आकाश और श्लोका स्कूल फ्रेंड रहे हैं।

दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। श्लोका ने अमेरिका की प्रेस्टन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपोलॉजी की पढ़ाई की। इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से मास्टर्स की डिग्री हासिल की। श्लोका रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर हैं। इस हीरा कंपनी के मालिक श्लोका के पिता रसेल मेहता हैं।

बिजनेसलेडी होने के साथ ही श्लोका एक सोशल वर्कर भी हैं। उन्होंने 2015 में ConnectFor नाम से एनजीओ शुरू किया था, जो कि जरूरतमंदों को शिक्षा, भोजन और घर उपलब्ध कराता है।​​​​ आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था। यह प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन तीन दिन तक चला था। इस सेलिब्रेशन में भी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल रहीं थीं।

Contributor
Exit mobile version