Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

गौहर खान ने की जैद दरबार से सगाई, इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल की पुष्टि

गौहर खान ने की जैद दरबार से सगाई, इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल की पुष्टि | gauhar khan

आम मत | मुंबई

एक्ट्रेस गौहर खान ने गुरुवार को कोरियोग्राफर जैद दरबार से सगाई की घोषणा कर दी। गौहर ने इंस्टाग्राम पर जैद के साथ फोटो पोस्ट करते हुए इसकी पुष्टि की। फोटो में दोनों के हाथ में गुब्बारे थे और लिखा था उसने (गौहर ने) हां कह दी। गौहर ने रिंग का इमोजी भी शेयर किया। जैद ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर शेयर की।

उल्लेखनीय है कि जैद मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार के पुत्र हैं और कुछ दिन पहले खुद इस्माइल ने ही दोनों के दिसंबर में शादी की पुष्टि की थी। गौरतलब हैं कि गौहर इशकजादे, बेगम जान जैसी कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। वे टेलीविजन के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस के सातवें सीजन की विनर भी रह चुकी हैं।

Contributor
Exit mobile version