Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, ICU में हैं भर्ती

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, ICU में हैं भर्ती | remo dsouza

आम मत | मुंबई

प्रसिद्ध कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई। उनकी हालत स्थिर है। खबरों की मानें तो रेमो को दोपहर में हार्ट अटैक आया। रेमो के हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। अस्पताल में उनके साथ पत्नी लिजेल मौजूद हैं।

गौरतलब है कि खबर की पुष्टि एक न्यूज चैनल से रेमो के सीनियर प्रसिद्ध कोरियोग्राफर और निर्देशक अहमद खान ने की। उल्लेखनीय है कि रेमो खुद अहमद के साथ 6 सालों तक काम कर चुके हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अहमद खान को असिस्ट किया था। रेमो और अहमद दोनों ही एक दूसरे के काफी करीब हैं।

Contributor
Exit mobile version