Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

अभिनेत्री मिष्टी मुखर्जी का निधन, किडनी फेल्यॉर बना कारण

अभिनेत्री मिष्टी मुखर्जी का निधन, किडनी फेल्यॉर बना कारण | misti mukherjee

आम मत | बेंगलुरु

अभिनेत्री मिष्टी मुखर्जी का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रही थी। उनके असमय निधन से उनके फैंस को हैरानी और दुख हुआ। उन्होंने बेंगलुरू में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, मिष्टी का निधन किडनी फेल्यॉर के कारण हुआ। मिष्टी ने वर्ष 2012 में करिअर की शुरुआत लाइफ की तो लग गई की थी।

हालांकि, कुछ फिल्मों और आइटम सॉन्ग के अलावा उनके खाते में बड़ी फिल्में नहीं आई थी। वे अपनी अदाकारी से ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी के चलते सुर्खियों में रहीं। वर्ष 2014 में मिष्टी पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा था। उनके घर से कई सीडियां और टेप भी बरामद हुए थे।

Contributor
Exit mobile version