Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

IPL: टॉप पर पहुंची मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया

IPL: टॉप पर पहुंची मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया | MI vs DC

आम मत | अबू धाबी

IPL में रविवार को अबू धाबी में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच में मुंबई ने दिल्ली को हरा दिया। दिल्ली ने पहले खेलते हुए शिखर धवन के अर्धशतक और कप्तान श्रेयस अय्यर 42 रन की पारी की मदद से 162 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट जल्द खो दिया।

दूसरे विकेट के लिए क्विंटन डी कॉक और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जमाते हुए टीम को जीत की राह पर डाल दिया। मुंबई ने 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया और दिल्ली कैपिटल्स को पॉइंट टेबल पर दूसरे स्थान पर धकेल दिया।

Contributor
Do you like आममत न्यूज़ डेस्क's articles? Follow on social!
Exit mobile version