Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

13 एवं 14 मार्च को हाेगा राजस्थान मिलेट्स कॉनक्लेव 2023 का आयोजन

राजस्थान मिलेट्स कॉनक्लेव 2023 Rajasthan Millets Conclave 2023 International Millets Year 2023

आम मत | जयपुर,

राज्य में कृषि विपणन विभाग द्वारा ’राजस्थान मिलेट्स कॉनक्लेव 2023’ का आयोजन 13 एवं 14 मार्च राजधानी जयपुर में किया जायेगा। प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी दिनेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसके मुख्य अतिथि होंगे।

राजस्थान मिलेट्स कॉनक्लेव 2023 Rajasthan Millets Conclave 2023
International Millets Year 2023
13 एवं 14 मार्च को हाेगा राजस्थान मिलेट्स कॉनक्लेव 2023 का आयोजन 3

श्री कुमार ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2023 को अर्न्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की गई है और इसके तहत कृषि विपणन विभाग द्वारा ’राजस्थान मिलेट्स कॉनक्लेव’ का आयोजन 13 एवं 14 मार्च राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान दुर्गापुरा जयपुर में किया जा रहा है।

Rajasthan Millets Conclave 2023 | राजस्थान मिलेट्स कॉनक्लेव 2023
राजस्थान मिलेट्स कॉनक्लेव 2023
Rajasthan Millets Conclave 2023
13 एवं 14 मार्च को हाेगा राजस्थान मिलेट्स कॉनक्लेव 2023 का आयोजन 4

उन्होंने बताया कि ज्वार और बाजरा मिलेट्स की खेती के लिए राज्य में बेहद अनुकूल जलवायु है। इनकी खेती के लिए पानी की कम आवश्यकता होती है साथ ही कीट एवं बीमारियों के प्रकोप से भी फसले कम प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि गेंहू और चावल की अपेक्षा बाजरा, ज्वार, रागी, कोदो, कुटकी और सांवा में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी कॉम्पलेक्स और खनिज भरपूर होने के कारण इनको चमत्कारी अनाज के रूप में स्वीकार किया गया है।

श्री कुमार ने बताया कि इस कॉनक्लेव में मिलेट्स स्टार्ट अप्स एवं कृषि प्रसंस्करण के 100 से अधिक स्टॉल लगाये जाएंगे। जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिलेट्स के महत्व के बारे मे जागरूक किया जाएगा।

Contributor
Do you like आममत न्यूज़ डेस्क's articles? Follow on social!
Exit mobile version