Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

भारतीय सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन को रक्षा मंत्रालय की मंजूरी

Women in Indian Arny

आम मत | नई दिल्ली

भारतीय सेना में अब महिलाएं भी शीर्ष पदों पर तैनात हो पाएंगी। रक्षा मंत्रालय की ओर से महिलाओं के स्थायी कमीशन की आधिकारिक तौर पर घोषणा के बाद मंजूरी दे दी गई है। आदेश के अनुसार, शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) की महिला अधिकारियों को भारतीय सेना के सभी 10 हिस्सों में स्थायी कमीशन की अनुमति दे दी है।

यानी अब आर्मी एयर डिफेंस, सिग्नल, इंजीनियर, आर्मी एविएशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, आर्मी सर्विस, कॉर्प्स, आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स और इंटेलिजेंस कॉर्प्स में भी महिलाएं शीर्ष पदों पर तैनात हो सकेंगी। साथ ही वे जज एंड एडवोकेट जनरल, आर्मी एजुकेशनल कॉर्प्स में भी ये सुविधा मिलेगी।

अब जल्द ही परमानेंट कमीशन सिलेक्शन बोर्ड की ओर से महिला अफसरों की तैनाती हो सकेगी। इसके लिए सेना मुख्यालय ने कई अन्य एक्शन लिए हैं। सिलेक्शन बोर्ड की ओर से सभी SSC महिलाओं की ओर से ऑप्शन और सभी कागजी कार्रवाई पूरी होने पर एक्शन शुरू किया जाएगा।

हालांकि, ये नियुक्ति कॉम्बेक्ट ऑपरेशन में नहीं होगी, सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने फैसले में इसे अलग रखा था। उल्लेखनीय है कि फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाई थी। साथ ही, इस कमीशन को बनाने के लिए तीन महीने का समय दिया था।

Exit mobile version