Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

मप्र सरकार का ऐलान, राज्य की सरकारी नौकरियां प्रदेश के लोगों के लिए होंगी आरक्षित

मप्र सरकार का ऐलान, राज्य की सरकारी नौकरियां प्रदेश के लोगों के लिए होंगी आरक्षित | shivraj singh

आम मत | भोपाल

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने मंगलवार को सरकारी नौकरियों से जुड़ा बड़ा फैसला लिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि राज्य सरकार की सभी सरकारी नौकरियां अब प्रदेश के लोगों के लिए आरक्षित होंगी। इसके लिए आवश्यक कानूनी बदलाव जल्द पेश होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं का भविष्य बेरोजगारी भत्ते पर टिका रह यह राज्य सरकार का लक्ष्य नहीं था। जो व्यक्ति मध्यप्रदेश का मूल निवासी है, वही शासकीय नौकरियों में आ सकेगा।

यह भी पढ़ेंः राजस्थानः सीएम गहलोत, महेश जोशी को बुखार, भाजपा विधायक को कोरोना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्णय का समर्थन किया। शर्मा ने कहा आपकी इस सोच पर हमें गर्व है। प्रदेश के युवा को प्रदेश के विकास में शामिल करने की यह पहल फिर से एक स्वर्णिम मध्यप्रदेश की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में जेल प्रहरी के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित होने वाली है। इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने फार्म भरा है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हाल ही में पुलिस आरक्षक में 4269 पदों पर जल्द भर्ती करने की बात कही थी। वहीं नवंबर में जेल प्रहरी के 282 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित होनी है।

Exit mobile version