Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

EXIT Poll: बिहार में महागठबंधन की नैया पार, नीतीश को लोग ने दिया नकार!

EXIT Poll: बिहार में महागठबंधन की नैया पार, नीतीश को लोग ने दिया नकार! | EXIT Polls 1

– सर्वे में कांग्रेस-राजद के महागठबंधन को मिल सकता है पूर्ण बहुमत
– भाजपा-जदयू के एनडीए के 100 सीटों के अंदर सिमटने के आसार

आम मत | नई दिल्ली

बिहार चुनाव के तीनों चरणों के मतदान पूरे हो चुके हैं। सभी 243 सीटों के लिए प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है। 10 नवंबर को नतीजों के बाद स्पष्ट हो जाएगा, जनता ने किसका साथ दिया और किसे नकार दिया। परिणामों से पहले चैनलों और सर्वे कंपनियों की एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं।

सर्वे की मानें तो इस बार के चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी, सीएम नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे बड़े नाम भी एनडीए को बिहार में डूबने से नहीं बचा पाए। वहीं, एनडीए कांग्रेस-राजग आदि के महागठबंधन की सुनामी में बह गया। इन सभी सर्वे ने भाजपा की हार का अनुमान लगाया है।

इंडिया टुडे-एक्सिस-माय इंडिया एग्जिट पोल में बिहार में नई सरकार को लेकर सर्वे कराया गया। इस सर्वे में 68 हजार से अधिक लोगों को शामिल किया गया। उनका मूड जानने के लिए उनसे सवाल किए।

एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में महागठबंधन को 139 से 161 तक सीटें मिल सकती हैं। जबकि एनडीए 100 से भी कम सीटों पर सिमट सकता है यानी नीतीश कुमार की सत्ता से विदाई होते दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुसार, इस बार एनडीए सिर्फ 69 से 91 सीटों के बीच में सिमट सकती है, जबकि जदयू को सबसे अधिक नुकसान होता दिख रहा है।

File Photo
प्रतीकात्मक
  1. रिपब्लिक-जन की बातः महागठबंधन को बढ़त के आसार

NDA को 91 से 117, महागठबंधन को 118 से 138, लोजपा को 5 से 8 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिल सकती हैं।

  1. टुडेज चाणक्यः महागठबंधन की एकतरफा जीत का अनुमान

NDA को 55, महागठबंधन को 180 और अन्य को 8 सीटें मिल सकती हैं।

  1. ETG बिहारः महागठबंधन को बढ़त

NDA को 114, महागठबंधन को 120 और अन्य को 9 सीटें मिल सकती हैं।

  1. एक्सिस माय इंडिया-आज तकः महागठबंधन की सरकार बनने का अनुमान

NDA को 69 से 91, महागठबंधन को 139 से 161, लोजपा को 3 से 5 और अन्य को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं।

  1. C वोटर-एबीपीः त्रिशंकु विधानसभा के आसार

NDA को 104 से 128, महागठबंधन को 108 से 131 और अन्य को 5 से 11 सीटें मिल सकती हैं। लोजपा को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान।

  1. न्यूज X-DV रिसर्चः महागठबंधन और एनडीए में टक्कर

NDA को 110 से 117, महागठबंधन को 108 से 123, लोजपा को 4 से 10 और अन्य को 8 से 23 सीटें मिलने का अनुमान।

  1. C वोटर-टाइम्स नाउः त्रिशंकु विधानसभा के आसार

NDA को 116, महागठबंधन को 120, लोजपा को 1 और अन्य के पास 6 सीटें जा सकती हैं।

  1. टीवी-9 भारतवर्षः NDA-महागठबंधन में कड़ी टक्कर

NDA को 91 से 117, महागठबंधन को 118 से 138, लोजपा को 5 से 8 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री के लिए कौन पसंद

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडियाः सीएम के लिए तेजस्वी यादव 44% लोगों की पसंद है। 33% लोगों ने नीतीश कुमार को अपनी पसंद बताया है। वहीं, चिराग पासवान के नाम पर सिर्फ 7% लोगों ने ही अपनी सहमति जताई है।

Contributor
Do you like आममत न्यूज़ डेस्क's articles? Follow on social!
Exit mobile version