Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

CWC बैठकः कांग्रेस को जून में मिल जाएगा नया अध्यक्ष, अशोक गहलोत-आनंद शर्मा में हुई तीखी बहस

CWC बैठकः कांग्रेस को जून में मिल जाएगा नया अध्यक्ष, अशोक गहलोत-आनंद शर्मा में हुई तीखी बहस | Sonia rahul

आम मत | नई दिल्ली

कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की शुक्रवार को बैठक हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष पद के अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत की आनंद शर्मा के साथ काफी बहस हुई। दोनों में अध्यक्ष पद के मुद्दे पर बहस हुई। मामला बढ़ता देख राहुल गांधी ने बीच-बचाव किया और कहा वे दोनों ही अपनी-अपनी जगह सही हैं। उन्होंने कहा कि संगठन चुनाव करवा कर लीडरशिप के मामले को हमेशा के लिए खत्म कर दे।

इसके बाद सीडब्ल्यूसी ने तय किया कि जून के अंत तक पार्टी का नया अध्यक्ष चुना जाएगा। हालांकि, पी. चिदंबरम केवल अध्यक्ष तक नहीं रहे। उन्होंने मांग की कि पार्टी में पहले की तरह केंद्रीय चुनाव समिति और संसदीय बोर्ड के चुनाव भी कराए जाएं। लीडरशिप पर हुई इस बहस से पहले गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक और पी चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष और कार्यसमिति के सदस्यों का चुनाव होना चाहिए।

अशोक गहलोत, अमरिंदर सिंह, एके एंटनी, तारिक अनवर और ओमान चांडी ने ऐतराज जताया। इन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष का चुनाव 5 राज्यों के चुनावों के बाद होना चाहिए।​​​​​​

चुनाव प्राधिकरण ने 29 मई को अधिवेशन कराने का दिया था प्रस्ताव

सूत्रों की मानें तो वरिष्ठ नेता मधुसूधन मिस्त्री की अध्यक्षता वाले केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने कांग्रेस अध्यक्ष समेत संगठन का चुनाव तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव के बाद मई में कराने का प्रस्ताव रखा था। चुनाव प्राधिकरण ने 29 मई को अधिवेशन कराए जाने की पेशकश भी कर दी थी, लेकिन कांग्रेस कार्यसमिति ने जून 2021 तक पार्टी का नया अध्‍यक्ष चुने जाने पर फैसला लिया।

कांग्रेस के एक गुट की मांग- प्रेसिडेंट फुल टाइम हो और एक्टिव भी रहे

2019 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी ने बतौर कार्यकारी अध्यक्ष फिर से पार्टी की कमान संभाली थी। कांग्रेस नेताओं का एक गुट फुलटाइम और एक्टिव प्रेसिडेंट चुनने की मांग कर रहा है। गांधी परिवार से अलग अध्यक्ष बनाने की मांग भी उठती रही है।

Contributor
Do you like आममत न्यूज़ डेस्क's articles? Follow on social!
Exit mobile version