Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

हार्दिक पटेल गुजरात कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

हार्दिक पटेल गुजरात कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त | hardik

आम मत | अहमदाबाद

पाटीदार आरक्षण आंदोलन के प्रणेता और 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए युवा नेता हार्दिक पटेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। हार्दिक को कांग्रेस आलाकमान ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

इस समय अमित चावड़ा गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। कांग्रेस में यह दांव गुजरात में पकड़ मजबूत करने के लिए किया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से हार्दिक पटेल को तत्काल प्रभाव से गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया है।

इस मौके पर हार्दिक पटेल ने कहा कि हम समाज की समस्या के समाधान की राजनीति करेंगे। सभी गांवों तक जाएंगे और साल 2022 में हम गुजरात में 120 सीटों के साथ सरकार बनाएंगे। पाटीदार आरक्षण आंदोलन से निकले हार्दिक पटेल कांग्रेस में शामिल होने के बाद काफी सक्रिय हैं। कई मामलों पर हार्दिक पटेल को आगे आकर सत्ता पक्ष के खिलाफ सवाल करते हुए भी देखा गया है। महेंद्र सिंह परमार को आनंद, यासीन गज्जन को द्वारका और आनंद चौधरी को सूरत जिले के अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने का फैसला भी किया गया है।

Exit mobile version